गठबंधन रहा तो सपा 65 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव- अखिलेश यादव
सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने फिलहाल सभी 80 सीटों पर तैयारी करने की बात कही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि गठबंधन होने की भी सूरत में सपा 65 सीटों पर हर हाल में चुनाव लड़ेगी। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यानी सपा चीफ गठबंधन पार्टनर्स के लिए सिर्फ 15 सीटें छोड़ने की बात कह रहे हैं।
