लखनऊ: राष्ट्रपति जी ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री जी से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राज भवन में आज राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को खादी की शॉल और श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
