Skip to content
- उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लाइसेंस देने की उम्र को 18 से घटाकर 16 वर्ष करने के बारे में एक बड़ी बात कही है।
- उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि लाइसेंस देने की उम्र को 16 वर्ष कर दिया जाए।
- इस संबंध में भारत सरकार को भी सुझाव भेजा गया है।
- दयाशंकर सिंह ने कहा कि पहले 50 सीसी की दोपहिया वाहन बाजार में थे, उसे छोटे बच्चे चलाते थे।
- अब यह गाड़ियां बंद हो गईं, अब इलेक्ट्रिक और बिना गियर वाली गाड़ी बाजार में ज्यादा आ रही हैं।
- माता-पिता भी अपने बच्चों को ऐसी गाड़ियां दे रहे हैं।
- उन्होंने कहा कि लाइसेंस देने से पहले ट्रेनिंग और टेस्ट जरुरी होगा।
- जो दक्ष होंगे उन्हें ही लाइसेंस मिलेगा।
- झांसी में तीन सरकारी ड्राइविंग इंस्टीट्यूट तैयार किए जाएंगे।
- लाइसेंस के लिए टेस्ट भी यहीं देना होगा, कंप्यूटर खुद बता देगा की टेस्ट देने वाला व्यक्ति लाइसेंस के लायक है या नहीं।
Translate »