अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

फिल्म ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर का दिन मुश्किल रहा। इस दिन उन्हें हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिर उन्हें हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली स्थित पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। एक्टर को संध्या थियटर में हुए हादसे में गई महिला रेवथी की मौत के लिए गिरफ्तार किया गया था। एक्टर के साथ उनके बॉडीगार्ड संतोष को भी गिरफ्तार किया गया। मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा और अब उन्हें जमानत मिल गई है।
आज सुबह हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन के घर पहुंची और उन्हें चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि एक्टर से भगदड़ मामले पर पूछताछ की जाएगी। कुछ तस्वीरें भी सामने आई जहां, अल्लू अर्जुन, अपनी पत्नी और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस स्टेशन जाने से पहले घर के बाहर खड़े हैं।
इसके बाद जानकारी सामने आई कि अल्लू अर्जुन के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है. उसमें अल्लू अर्जुन के अलावा संध्या थिएटर के मैनेजमेंट और स्टाफ के साथ-साथ अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी टीम का भी नाम है।
फिर दोपहर होते-होते जानकारी सामने आई की ‘पुष्पा 2’ स्टार को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और उनके भाई भी पुलिस स्टेशन पहुंचे।
अल्लू अर्जुन के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि उनके मुवक्किल के मामले की इमरजेंसी सुनवाई की जाए और उन्हें सोमवार तक गिरफ्तारी से राहत दी जाए।
इसी बीच मृतक महिला के पति भास्कर ने शुक्रवार दोपहर मामले को वापस लेने की इच्छा जाहिर की। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, भास्कर ने स्पष्ट किया कि वह अभिनेता को भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं मानते हैं, जिसके कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई।
शाम को तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »