युवती ने मैनेजर पर दर्ज कराई FIR –लूलू मॉल
लखनऊ– किसी लड़की ने एक मैनेजर पर एफआईआर दर्ज कराई है। बड़े गंभीर चार्जेज हैं। मारपीट, सिगरेट से दागने के। लड़की मॉल में ही काम करती है। उसने मॉल के ढेर सारे किस्से खोले हैं। चर्चा ये भी है कि लड़की ने मॉल के लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन के भी आरोप भी लगाए हैं। कुछ हिंदू संगठन झंडे बैनर तैयार कर रहे हैं। फ़िलहाल लखनऊ पुलिस का कहना है-प्रकरण में थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
