बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का निधन

0
IMG-20251230-WA0002

बांग्लादेश की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का मंगलवार सुबह करीब छह बजे 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से बांग्लादेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।
ख़ालिदा ज़िया को एक ऐसी शख़्सियत के रूप में जाना जाता है जिन्हें कभी ‘शर्मीली हाउसवाइफ़’ कहा जाता था, लेकिन वही महिला आगे चलकर बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। उनके पति ज़ियाउर रहमान बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में शामिल थे और वर्ष 1977 में देश के राष्ट्रपति बने थे।
उस दौर में ख़ालिदा ज़िया को एक शर्मीली गृहिणी के रूप में देखा जाता था, जो अपने दो बेटों के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं। लेकिन वर्ष 1981 में अपने पति ज़ियाउर रहमान की हत्या के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल गया।
पति की मृत्यु के बाद ख़ालिदा ज़िया ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की कमान संभाली और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने राजनीतिक जीवन में एक मजबूत पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »