प्रयागराज : यूपी बोर्ड की 2026 परीक्षा की तैयारियां पूरी, 8033 केंद्रों पर होगी परीक्षा

0
UP-Board-Exam-2026-1762087063481

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं, जो बोर्ड परीक्षाओं के इतिहास में एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।
बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 27 लाख 50 हजार 945 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर और कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षाओं की सतत निगरानी की जाएगी।
यूपी बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चयन में सुरक्षा, पारदर्शिता और सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं ताकि परीक्षाएं व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सकें।
बोर्ड ने परीक्षार्थियों से समय से पहले अपनी तैयारी पूरी करने और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »