लखनऊ: यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी

0
IMG-20260514-WA0016

लखनऊ में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने छात्रहित में बड़ा फैसला लेते हुए Joint एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।
अब अभ्यर्थी 17 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि पहले 30 अप्रैल और बाद में 11 मई तक बढ़ाई गई थी।
बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थाओं की मांग को देखते हुए परिषद ने छात्रों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है।
JEECUP-2026 के लिए अब तक 4 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि प्रदेशभर में लगभग 2.71 लाख सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन संख्या को देखते हुए इस बार रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिस्पर्धा होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »