कानपुर की स्माल आर्म्स फैक्ट्री में बनी AK-203 राइफल पूरी तरह स्वदेशी

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

कानपुर स्थित स्माल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) में तैयार की जा रही अत्याधुनिक असॉल्ट राइफल AK-203 अब पूरी तरह स्वदेशी हो चुकी है। यह राइफल प्रति मिनट करीब 600 गोलियां दागने की क्षमता रखती है।
अब तक रूस के सहयोग से बन रही AK-203 में दोनों देशों के पुर्जों और तकनीक का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन अब इसका शत-प्रतिशत स्वदेशीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
सेना को सौंपे जाने से पहले इस स्वदेशी राइफल के तीन चरणों में ट्रायल किए जाएंगे। पहला विंटर ट्रायल फरवरी माह में हिमाचल प्रदेश के सुमडो क्षेत्र में प्रस्तावित है। इस ट्रायल के दौरान सेना, स्माल आर्म्स फैक्ट्री कानपुर और अमेठी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रोजेक्ट कोरवा (AK-203 असेंबली यूनिट) की संयुक्त टीम मौजूद रहेगी।
इसके बाद गर्म मौसम का ट्रायल राजस्थान में और बरसात के मौसम का ट्रायल दक्षिण भारत में किया जाएगा। तीनों चरणों के सफल परीक्षण के बाद राइफल को भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »