असम में दिखा प्रकृति का अद्भुत नज़ारा, ब्रह्मपुत्र पार करते दिखे 100 हाथियों का झुंड

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

असम में प्रकृति का एक बेहद अद्भुत और रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जब करीब 100 हाथियों का विशाल झुंड ब्रह्मपुत्र नदी को पार करता नजर आया।
निमाती घाट के पास नदी में तैरते हुए इन हाथियों का नज़ारा लोगों को हैरान कर देने वाला था। एक साथ इतने बड़े झुंड का नदी पार करना वन्यजीवों की ताकत, सामूहिकता और अनुशासन को दर्शाता है।
यह दुर्लभ दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद और साझा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »