उज्जैन के वेद विद्या संस्थान में छात्र की पिटाई, मचा हड़कंप

0
vlcsnap-2026-03-22-14h44m00s279_1774170866

उज्जैन- उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में छात्र के साथ कथित बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने जैसी मामूली बात को लेकर वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ने छात्र पर जमकर छड़ियां बरसाईं। छात्र दर्द से चीखता रहा।
भारत सरकार के अधीन संचालित इस आवासीय संस्थान में हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। फिलहाल संस्थान प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »