पद्मा नदी में दर्दनाक हादसा: सवारियों से भरी बस नदी में गिरी, 23 की मौत
Oplus_16908288
बांग्लादेश की पद्मा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, जब सवारियों से भरी बस नदी में गिर गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस को नदी पार कराने के लिए एक बड़ी नाव (फेरी) पर चढ़ाया जा रहा था।
हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। फायर सर्विस की टीम ने बताया कि सभी 23 शव बस के अंदर से निकाले गए।
मृतकों में 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में नदी पार करने के लिए फेरी का ही इस्तेमाल किया जाता है, और इसी दौरान यह हादसा हो गया।
इस दर्दनाक घटना के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
यह हादसा इतना भयावह था कि इसका वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।
