गैस संकट पर अखिलेश यादव का बयान: “घर में मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए”

0
IMG-20260326-WA0007

लखनऊ- अखिलेश यादव ने गैस की संभावित दिक्कतों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही लोगों को कंडे, लकड़ी और अंगीठी तैयार रखने की सलाह दी थी, लेकिन लोगों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।
अखिलेश यादव ने कहा, “हमने तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगवा लिए हैं, क्योंकि गैस की दिक्कत सबको आएगी। हमें भी आएगी और आपको भी आएगी। इसलिए हमने लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। आने वाले समय में हम सभी को इसी तरीके से खाना बनाना पड़ सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर छात्रों, गरीबों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। “छात्र हों, व्यापारी हों या रोजाना ठेले पर काम करने वाले लोग—सबको दिक्कत हो रही है। जो लोग चाट, मोमोज, मैगी या नूडल्स बेचते हैं, उनका पूरा काम गैस पर निर्भर है। जब गैस पर ही भरोसा नहीं रहेगा, तो एक कचौड़ी या समोसा बनाना भी मुश्किल हो जाएगा।”
अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो एक-एक करके हर वर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »