लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्त मंत्री का बयान, कहा— ‘कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा’

0
Finance-Minister-Nirmala-Sitharaman-2026-03-87fd6f8f27d68ae5d4cdadba10deb500

केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहों पर स्पष्ट बयान देते हुए कहा कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने कहा, “मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मुझे हैरानी हो रही है कि कुछ नेता इस तरह की बातें कर रहे हैं कि लॉकडाउन लगेगा और फ्यूल की कमी हो जाएगी। ये सभी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।”वित्त मंत्री ने आगे कहा कि राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा इस तरह की टिप्पणियां करना चिंताजनक है। उन्होंने दोहराया कि कोविड काल जैसा कोई लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »