चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, ग्रेनेड फेंकने का वीडियो आया सामने

0

चंडीगढ़ में स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर धमाके की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी जेब से पिन निकालकर कथित तौर पर ग्रेनेड फेंक दिया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध की पहचान करने और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »