कप्तान की विदाई में छलके आंसू, भावुक हुआ पूरा पुलिस विभाग

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात रहे IPS अधिकारी विद्यासागर मिश्र के तबादले पर पूरे पुलिस विभाग में भावुक माहौल देखने को मिला। उनकी विदाई के दौरान कई पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं।
कम समय में ही विद्यासागर मिश्र ने अपनी व्यवहार कुशलता और सरल स्वभाव के चलते न सिर्फ आम जनता, बल्कि विभाग में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भी गहरी छाप छोड़ी। उनके नेतृत्व और कार्यशैली ने सभी का दिल जीत लिया था।
विदाई समारोह के दौरान उमड़ा भावनाओं का सैलाब इस बात का प्रमाण था कि उन्होंने अपने सहयोगियों और जनता के साथ एक मजबूत और आत्मीय रिश्ता कायम किया था। ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब किसी अधिकारी की विदाई पर पूरा विभाग इस तरह भावुक हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »