यूपी में बड़ा सियासी फेरबदल तय! मई के दूसरे हफ्ते में कैबिनेट विस्तार के संकेत

0
file_00000000c44c71fa9ba336d471786c49

लखनऊ- पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सफलता के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर दिया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़े राजनीतिक फैसलों की तैयारी तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, यूपी में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। माना जा रहा है कि 10 मई से पहले कैबिनेट विस्तार हो सकता है, जबकि 15 मई तक संगठन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इस विस्तार में युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है, वहीं कुछ उम्रदराज मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। पार्टी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए नए सिरे से रणनीति बना रही है।
इस पूरे बदलाव को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकों का सिलसिला चल चुका है। योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच भी लगातार मंथन हुआ है, जिसमें नेताओं से फीडबैक लेकर नया खाका तैयार किया गया है।
सूत्रों की मानें तो यह बदलाव पूरी तरह चुनावी रणनीति के तहत किए जाएंगे, जिसमें संगठन और सरकार दोनों स्तर पर एक साथ फेरबदल संभव है।
अब सभी की नजर 10 से 15 मई के बीच होने वाले संभावित बड़े फैसलों पर टिकी हुई है, जो यूपी की राजनीति में नई दिशा तय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »