बंगाल में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण कल, यूपी से पहुंचेगा बड़ा राजनीतिक कुनबा

0
IMG_UP_bypolls__Adityana_2_1_MJDKGMU7

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे और ब्रिगेड मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, ब्रजेश पाठक देर रात कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जबकि केशव मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बंगाल बीजेपी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। समारोह के बाद यूपी के नेता कोलकाता स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने को पार्टी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »