तमिलनाडु : नियमों का उल्लंघन करने वाली 717 TASMAC शराब दुकानें होंगी बंद
विजय तालापाठी के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने राज्य में नियमों का उल्लंघन कर रही शराब दुकानों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि मंदिर, मस्जिद, चर्च, स्कूलों, कॉलेजों और बस अड्डों के पास स्थित सभी अवैध रूप से संचालित शराब दुकानों को दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाए।
तमिलनाडु राज्य विपणन निगम तमिल नाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन वर्तमान में राज्यभर में 4,765 शराब दुकानों का संचालन कर रहा है। हाल ही में हुई जांच में पाया गया कि इनमें से 717 दुकानें निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रही थीं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार—
पूजा स्थलों (मंदिर, मस्जिद, चर्च) के पास स्थित दुकानें : 276
शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल और कॉलेज) के पास स्थित दुकानें : 186
बस अड्डों के पास स्थित दुकानें : 255
सरकार ने इन सभी 717 दुकानों को 2 सप्ताह के भीतर बंद करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश 12 मई 2026 को जारी किया गया।
