अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन! एनकाउंटर में 2 कथित शूटर ढेर

0
6a94e0652af7d-ankit-baliyan-310103980-16x9

शामली। हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक, कैराना रोड पर हुई मुठभेड़ में दो कथित शूटर सुमित और मोहित मारे गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि दोनों अंकित की हत्या से पहले उसकी रेकी में शामिल थे।
जांच के मुताबिक, अंकित की हत्या को अंजाम देने के लिए कुल चार शूटर पहुंचे थे। इसके अलावा रेकी और अन्य मदद में दो और लोगों की भूमिका सामने आई है। यानी पुलिस जांच में अब तक 6 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की थी। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी हरियाणा के हिसार और रोहतक से जुड़े हैं।
पुलिस के मुताबिक, मोहित और सुमित को ट्रैक करने के बाद कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान SWAT टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
मौके से पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, स्प्लेंडर बाइक, बैग, मोबाइल फोन और ₹5 हजार नकद बरामद किए हैं। हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों की तलाश जारी है।
पुलिस के दावों के मुताबिक मामले में चार शूटरों समेत कुल छह लोगों की भूमिका सामने आई है। जांच आगे बढ़ने के साथ तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »