सामाजिक सेवा के योगदान पर एलपी सिंह को मिला गौरव रत्न सम्मान

0
IMG-20260929-WA0011

उन्नाव। कई सालो से सामाजिक सेवा करने वाले मानव एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एल पी सिंह को आज वॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने दिल्ली मे सम्मानित किया।
समाजसेवी एल पी सिंह ने अपनी संस्था के द्वारा अब तक एक हजार से अधिक गरीब बहन और अनाथ बेटियों का विवाह करवाया।इसके साथ ही उनके द्वारा पिछले कई सालो से लावारिस मृतको का अंतिम संस्कार करवाने के साथ ही पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पेड़ लगवाये गए। समाज मे उनके द्वारा किये जा रहे इस योगदान के तहत उनको फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गौरव रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी एल पी सिंह ने कहा कि वह यह सब कार्य बिना किसी स्वार्थ के कर रहे है। इस प्रकार के कार्य करने से उनको काफ़ी आनंद मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »