कटिहार में छठ घाट की खुदाई के दौरान निकली भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन धातु प्रतिमा
बिहार के कटिहार में छठ घाट के निर्माण और विस्तार के लिए चल रही खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से भगवान श्रीकृष्ण की धातु की प्रतिमा मिलने की खबर सामने आई है।
यह प्रतिमा नगर थाना क्षेत्र में दौलत राम चौक के पास जेके गोला स्थित छठ घाट की खुदाई के दौरान मिली। प्रतिमा में भगवान श्रीकृष्ण मुकुट धारण किए और हाथ में बांसुरी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रतिमा मिलने की खबर फैलते ही मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल प्रतिमा को पास के सार्वजनिक शिव मंदिर में सुरक्षित रखा गया है।
स्थानीय लोगों और प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। प्रतिमा कितनी पुरानी है और किस धातु से बनी है, इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सूचना देने की मांग की जा रही है।
छठ घाट की खुदाई में मिली भगवान कृष्ण की प्रतिमा ने लोगों में बढ़ाई उत्सुकता!
