सरकारी अफसर के ठिकानों पर छापा, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
Oplus_16908288
मध्य प्रदेश लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी के सहायक संचालक संजीव कुमार शर्मा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।
शुरुआती जांच में करीब ₹7.60 करोड़ की संपत्ति सामने आने की बात कही गई है। तलाशी के दौरान नकदी, सोना-चांदी, वाहन, होटल-रिजॉर्ट और जमीनों से जुड़े दस्तावेज मिलने की जानकारी है।
लोकायुक्त के मुताबिक, तलाशी में करीब ₹26.36 लाख नकद बरामद हुए।
इसके अलावा 2.528 किलो सोना मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹3.50 करोड़ बताई गई है। वहीं 1.656 किलो चांदी भी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब ₹2.94 लाख आंकी गई है।
जांच अभी जारी है। बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का सत्यापन लोकायुक्त टीम द्वारा किया जा रहा हैं।
