कुशीनगर: पैसों के लिए खेला जा रहा डॉक्टरों द्वारा घिनौना खेल
कुशीनगर– कुशीनगर, देवरिया, पडरौना समेत पूर्वांचल जिलों के अस्पतालो में क्या हो रहा हैं, सिर्फ पैसे के लिए खेला जा रहा है डॉक्टरों द्वारा घिनौना खेल। सही सलामत मरीज को अल्ट्रासाउंड में पथरी दिखा कर कमीशन पर भर्ती कराइये और अपना कमीशन ले जाइए, ऑपरेशन के वक्त हम पत्थर डालेंगे और पथरी निकालेंगे उसके बाद हम आयुष्मान कार्ड से भी 27 हजार सरकार से ले लेंगे। आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ इतना बड़ा खेल चल रहा है जो भास्कर न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया जा रहा है।
