बहु प्रेमी के लिए करती थी चोरी, नगदी सहित प्रेमी संग फरार

0
IMG-20250610-WA0022

हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ घर की बहु प्रेमी के लिए चोर बन गई। बहु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में 15 लाख की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की लूट करवाई। मामले को फिल्मी रंग देने के लिए बहु ने LIC एजेंट के नशा देने की झूठी कहानी बनाकर ससुर से फर्जी चोरी की रिपोर्ट भी लिखवाई।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच कर साजिश का पर्दाफाश किया और आरोपी बहु नेहा उर्फ अनामिका और उसके प्रेमी निगम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने संपूर्ण माल बरामद कर मामला सुलझा लिया है। यह वारदात नगर कोतवाली के नगौला गांव की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »