यूपी में अप्रैल से जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव : मंत्री ओपी राजभर
वाराणसी– उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई के बीच कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है और चुनाव निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे।
मंत्री ओपी राजभर ने मंगलवार को वाराणसी में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर जिलों तक पहुंच चुके हैं, जिससे तैयारियों की स्थिति स्पष्ट होती है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी कर दी जाएगी। मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया को और गति मिलेगी।
राजभर ने कहा कि योगी सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
