कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, उन्नाव कांड की अपील पर डेली हियरिंग का आदेश

0
IMG-20251223-WA0004(2)

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव कांड में जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पर अब दिल्ली हाई कोर्ट में रोजाना सुनवाई होगी। हाई कोर्ट ने सेंगर की याचिका को डेली हियरिंग के लिए सूचीबद्ध कर दिया है।

11 फरवरी से सुनवाई
कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई की तिथि 11 फरवरी निर्धारित की है। कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव कस्टोडियल डेथ मामले में मिली 10 वर्ष की सजा और दोषसिद्धि को चुनौती दी है।

सजा निलंबन याचिका पहले ही खारिज
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने की याचिका खारिज की जा चुकी है। यह मामला उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई मौत से जुड़ा है, जिसने देशभर में व्यापक आक्रोश को जन्म दिया था।

बेल आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 23 दिसंबर को उम्रकैद की सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत दी थी, लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस जमानत आदेश पर तत्काल रोक लगा दी थी।

कानूनी लड़ाई तेज
अब हाई कोर्ट द्वारा रोजाना सुनवाई के आदेश से स्पष्ट है कि यह मामला एक बार फिर न्यायिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनने वाला है। सभी की निगाहें 11 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »