ऊर्जा मंत्री का सख्त एक्शन: बाराबंकी में XEN हटे, JE-SDO सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त
बाराबंकी में बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित वसूली और मनमाने एस्टीमेट के मामले में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
मंत्री ने मामले का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत सदर नवाबगंज के XEN घनश्याम त्रिपाठी को नोटिस जारी कर पद से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही JE अभिनव श्रीवास्तव और SDO रवि वर्मा को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि लाइनमैन मनीष वर्मा को बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि बिजली कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली और गलत तरीके से एस्टीमेट बनाने की शिकायतें सामने आई थीं, जिस पर ऊर्जा मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की।
