BJP विधायक का आरोप—बूथ अध्यक्ष को उठाकर किया फर्जी एनकाउंटर

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

आजमगढ़ में एक कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। बीजेपी विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विधायक ने कहा कि उनके बूथ अध्यक्ष अभिषेक को देर रात लगभग 12:40 बजे पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर उठाया, इसके बाद उसे कथित रूप से प्रताड़ित किया गया और फिर फर्जी ‘हाफ एनकाउंटर’ दिखाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक की भूमिका संदिग्ध है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना से जुड़े CCTV साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है।
विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे “सड़क से लेकर सदन तक” आंदोलन करेंगे। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि एक राजनीतिक दल के बूथ अध्यक्ष के साथ इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »