सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
Oplus_16908288
कोलकाता। पश्चिम Bengal की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना है। इसके साथ ही वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
पार्टी पर्यवेक्षक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी के नाम की औपचारिक घोषणा की। खास बात यह रही कि विधायक दल की ओर से आए सभी आठ प्रस्ताव सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में रहे और किसी अन्य नाम पर चर्चा नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले वह राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए आमंत्रित करेंगे।
भाजपा के लिए यह जीत पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पार्टी इसे पूर्वी भारत में अपने विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देख रही है।
