दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम और ‘नो व्हीकल डे’ लागू

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

Delhi सरकार ने प्रदूषण और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं। नई व्यवस्था के तहत सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही हर सोमवार अधिकारियों को मेट्रो से ऑफिस जाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी।
सरकार ने 50 प्रतिशत बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने पर भी जोर दिया है। वहीं, सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा, ताकि निजी वाहनों के उपयोग को कम किया जा सके।
नई व्यवस्था के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री के काफिले में अब केवल चार गाड़ियां ही चलेंगी। इसके अलावा अधिकारियों के पेट्रोल और डीजल खर्च में 20 प्रतिशत कटौती करने का भी निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »