ईंधन बचत अभियान के तहत बड़ा कदम, विधान परिषद के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईंधन बचत संबंधी अपील के बाद विधान परिषद सभापति ने बड़ा निर्णय लिया है।
जारी निर्देशों के अनुसार, विधान परिषद की समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
अब जिला स्तरीय अधिकारी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करेंगे। इस संबंध में विधान परिषद सचिवालय की ओर से कार्यालय ज्ञापन भी जारी कर दिया गया है।
