रिश्तों पर सवाल: पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं बेटियां, वीडियो कॉल से निभाई रस्म

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुंबई/सोनीपत। रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। मुंबई के कारोबारी शिवचरण गुप्ता की हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बावजूद उनकी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं पहुंचीं।
वृद्धाश्रम प्रबंधन के अनुसार, पिता के निधन की जानकारी बेटियों को तत्काल दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने स्वयं आने के बजाय अंतिम संस्कार के लिए ऑनलाइन ₹5,100 भेज दिए और पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल के माध्यम से देखने का अनुरोध किया।
इसके बाद वृद्धाश्रम प्रबंधन ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया, जबकि बेटियां वीडियो कॉल के जरिए पूरी प्रक्रिया देखती रहीं।
यह घटना सामने आने के बाद सामाजिक स्तर पर रिश्तों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, बेटियों के अंतिम संस्कार में शामिल न होने के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »