फिल्म जगत को बड़ा झटका, अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रदीप रावत ने अपने दमदार अभिनय से हिंदी, तेलुगु, तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अलग पहचान बनाई। उन्हें ‘गजनी’, ‘लगान’, ‘सरफरोश’ और कई अन्य फिल्मों में निभाए गए खलनायक के किरदारों के लिए खास तौर पर याद किया जाता है।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता सलमान खान सहित कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
