सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद उसकी मौत से जुड़े कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 8:20 बजे सोनू सिंह ने निधि की मां को फोन कर उसकी हालत के बारे में जानकारी दी थी। परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर निधि फांसी के फंदे पर मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, निधि की जान-पहचान सोनू सिंह से हुई थी, जो एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। घटना के बाद से सोनू का मोबाइल बंद बताया जा रहा है और वह गायब है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि निधि और सोनू के बीच किस तरह का संबंध था, घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और सोनू को निधि की स्थिति की जानकारी कैसे हुई। इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »