आगरा में ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, घर पर पोती गई कालिख

0
IMG-20260928-WA0017

आगरा के विजय नगर स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान घर के गेट और दीवार पर कालिख पोतने के साथ ‘वोट चोर’ जैसे नारे लिखे गए।
रिपोर्टों के मुताबिक प्रदर्शन प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में हुआ। इसमें मुकेश धनगर, शाहबाज और उमेश शर्मा समेत कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया को लेकर अपने आरोपों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट पर लिखे नारों व कालिख को हटवाया। घटना से जुड़े लोगों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »