पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 करोड़ यूपी वासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने इस मौके पर कहा–

पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ, 1942 में RSS प्रचारक बने और अपना जीवन भारत के लिए समर्पित कर दिया

1951 में जनसंघ की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई और 1967 में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 11 फरवरी 1968 को उनका निधन हो गया।

उन्होंने देश को एकात्म मानव दर्शन दिया, जिसका मतलब है आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को स्वावलंबी बनाना

पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में अंत्योदय का सपना साकार हुआ – 4 करोड़ को घर, 12 करोड़ को शौचालय, 10 करोड़ को उज्ज्वला गैस, 3.5 करोड़ को बिजली कनेक्शन और 80 करोड़ को फ्री राशन मिला, जिससे 26 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

पंडित जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत किया था।

उनका दर्शन आज भी देश के लिए आदर्श है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »