उन्नाव: प्राथमिक विद्यालय में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20261001-WA0002

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से दो अदद गैस सिलेन्डर व तीन अदद एल्म्यूनियम के भगौने, 02 अदद स्टील के चम्चे, 01 अदद करछुल स्टील, 20 अदद स्टील प्लेट छोटी, 01 अदद एल्म्यूनिम भगौने का ढक्कन तथा 10 अदद गिलास स्टील बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 30.09.2026 को आवेदिका अल्का मिश्रा पत्नी आलोक अवस्थी नि0 HIG 547 पी0डी0 नगर थाना कोतवाली जनपद उन्नाव की तहरीर पर अज्ञात चोरो द्वारा प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेन्डर व तीन एल्म्यूनियम के भगौने, 02 स्टील के चम्चे, 01 करछुल स्टील, 20 स्टील प्लेट छोटी, 01 एल्म्यूनिम भगौने का ढक्कन तथा 10 गिलास स्टील चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 307/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । आज दिनांक 01.10.2026 थाना अचलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1. सलमान उर्फ राजू पुत्र खलील निवासी पचोड्डा सरांय थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष 2. मो0 सुहैल उर्फ राजू पुत्र स्व0 राज हसन नि0 ग्राम तालिबसराय थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी की दो अदद गैस सिलेन्डर व तीन अदद एल्म्यूनियम के भगौने, 02 अदद स्टील के चम्चे, 01 अदद करछुल स्टील, 20 अदद स्टील प्लेट छोटी, 01 अदद एल्म्यूनिम भगौने का ढक्कन तथा 10 अदद गिलास स्टील के साथ अचलगंज पुरवा रोड रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से धारा 305 बीएनएस की घटोत्तरी कर व धारा 305(E)/317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »