महाराष्ट्र समुद्र की लहरों ने छीन ली 8 छात्रों की जिंदगी

0
6abe67ae2832d-major-incident-in-raigads-diveagar-beach-in-maharashtra-eight-students-have-drowned-010117118-16x9

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर समुद्र तट पर दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे जिले के आलंदी से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रों को समुद्र की गहराई और तेज लहरों का अंदाजा नहीं लग पाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और वॉटर स्पोर्ट्स कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।

कड़ी मशक्कत के बाद समुद्र से सभी आठ छात्रों के शव बाहर निकाले गए। शवों को आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ली पंचतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने घटना पर दुख जताते हुए मृत छात्रों को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

एक पिकनिक, आठ जिंदगियां और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़… इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »