दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी जांच, संदिग्ध परिसर सील
Oplus_16908288
उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में स्लॉटर हाउस के पास प्रशासन की बड़ी जांच। फैक्ट्रियों से दूषित पानी खेतों में पहुंचने की शिकायत पर टीम ने किया निरीक्षण। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रशासनिक टीम ने दूषित पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
मृत पशुओं के अवशेषों से संबंधित गतिविधियों की सूचना पर संदिग्ध परिसर किया गया सील। चर्बी से घी बनाने की गतिविधि की जानकारी मिलने पर भी जांच के निर्देश। औद्योगिक इकाइयों के कंसेंट, एनओसी और अन्य दस्तावेजों की होगी जांच। ग्रामीणों ने करीब 7-8 बीघे फसल खराब होने का लगाया आरोप। खेतों में गंदा पानी पहुंचने और फसलों के नुकसान की भी होगी जांच। पानी की जांच रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर दोषियों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई।
