गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 4 की मौत और 10 घायल
अंबेडकर नगर, यूपी: जैतपुर थाना क्षेत्र में अंबरपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 85 के पास बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
