उन्नाव: “हक की बात” जिलाधिकारी के साथ

0
d6

उन्नाव- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में शाम 4ः00 बजे से 5ः00 के मध्य ’’हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गयी तथा आत्म निर्भर बनने हेतु महिलाओं को प्रेरित किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के व बालिकाओं के साथ पारस्परिक संवाद किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टाप सेन्टर, दहेत प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी/आर्थिक सहायता योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस मौके पर डीएम ने जनपद के दूर दराज क्षेत्रों से आयी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने आप को कमजोर महसूस न करे और हर उम्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयासरत रहे। बच्चियों को शिक्षा से जोड़ें क्योकि जीते जागते, और समझने की जिज्ञासा ही आदमी को आगे ले जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री ऋषि राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी महिला थाना, महिला अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्शदाता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »