उन्नाव: एसपी ने पुलिस ध्वज बाटे– झंडा दिवस संपन्न
उन्नाव- “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव श्री सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को संबोधित किया गया एवं सभी को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,श्री जवाहर लाल नेहरु जी द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम उ0प्र0 पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उ0प्र0 पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसी क्रम में जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना/चौकियों में ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया।
